ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग: अनशन के दौरान RJD नेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मिलने पहुंचे मनोज झा

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की मांग को लेकर 4 दिन से आमरण अनशन कर रहे राजद नेता मुकेश यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मिलने पहुंचे मनोज झा..

बिहार
अनशन के चौथे दिन बिगड़ी तबीयत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए आमरण अनशन बैठे राजद नेता मुकेश यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी गयी। जिसके  बाद आनन-फानन में उन्हें मुंगेर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं। मुकेश यादव का हालचाल जाने के लिए राज्यसभा सांसद मनोज झा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से उनकी स्थिति की जानकारी ली। 


मुंगेर मे बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत कि राशि दिलवाने के लिए बरियारपुर प्रखण्ड कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठे राजद नेता अविनाश विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव कि आज अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन मे मुंगेर एक निजी अस्पताल नेशनल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया, उनकी हालत खराब रहने के कारण उन्होंने इलाज के लिए ICU में एडमिट कराया गया। त्वरित उपचार मिलने के कारण उनकी स्थिति सुधरती नजर आ रही है डॉक्टर ने बताया वो खतरे से बाहर है। 


बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए मुकेश यादव बिगत चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है। परन्तु जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। आज मुंगेर के सगुण गार्डन मे राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित समन्वय बैठक मे शिरकत करने मुंगेर आए सांसद राजसभा प्रो० मनोज झा राजद नेता मुकेश यादव तबियत होने कि खबर सुनकर उसका पुरसे हाल लेने नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे और मुकेश यादव हाल समाचार लिया।

मुंगेर से इम्तियाज अहमद की रिपोर्ट