ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मुंगेर पुलिस को लगातार तीसरे दिन मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट

MUNGER :मुंगेर पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से 7.65 एमएम की पां

मुंगेर पुलिस को लगातार तीसरे दिन मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट
Anamika
2 मिनट

MUNGER :मुंगेर पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली  है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से 7.65 एमएम की पांच पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद हुआ है. 

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तारापुर और खड़गपुर क्षेत्रों में कुछ हथियार तस्कर हथियार लेकर डिलीवरी करने जाने वाले हैं. सूचना के बाद खड़गपुर, तारापुर और असरगंज थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग लगाई गई तथा एसडीपीओ तारापुर को कार्रवाई की मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया. तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. 

चेकिंग के दौरान तारापुर थानाध्यक्ष को एक संदिग्ध बाइक भागते हुए मिली. गंगटी पुल के पास तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान एक बाइक  को रोकने की कोशिश की गई लेकिन बाइक  पर पीछा बैठा युवक भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर भाग रहे युवक को पकड़ा तो गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतुरखाना निवासी अमन कुमार के तौर पर की गई. उसके थैले की तलाशी लेने पर पांच पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर अमन कुमार पहले भी तीन बार जेल जा चुका है और मुंगेर में बड़े हथियार तस्कर के तौर पर उसकी गिनती होती है. मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह बरामदगी हुई है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अमन कुमार के खिलाफ तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.  उसने कुछ और हथियार तस्करों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता