ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar News: बॉयफ्रेंड से बात करने से पति ने किया मना, तो पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

पति ने बताया कि रविवार की देर रात खाना खाने के बाद पूजा बाथरूम में गई। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तब पति ने खिड़की से झांक कर देखा कि वह मोबाइल से किसी को मैसेज कर रही थी।

BIHAR POLICE
पत्नी ने उठाया बड़ा कदम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में शादी के 10 महीने बाद नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अग्रवाल टोला की है। मृतका की पहचान प्रियम अग्रवाल की 19 वर्षीय पत्नी पूजा अग्रवाल के रूप में हुई है। जिसने रविवार की देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।


मृतका के पति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतका के पति से घटना की जानकारी ली। पति ने बताया कि रविवार की देर रात खाना खाने के बाद पूजा बाथरूम में गई। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तब पति ने खिड़की से झांक कर देखा कि वह मोबाइल से किसी को मैसेज कर रही थी।


बाहर आने पर जब पति ने उसका मोबाइल चेक किया तब पता चला कि उसकी पत्नी किसी लड़के को मैसेज की थी। यह बात जब पति को मालूम हो गया तब पति ने उसे काफी समझाया कि यह सब उचित नहीं है। पति के मना करने पर गुस्से में लाल पत्नी अपने कमरे में चली गयी। फिर देर रात उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब कमरे से किसी तरह की आवाज नहीं आई तब ससुरालवालों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद जो कुछ सामने दिखा सभी के होश उड़ गये। 


पति और ससुरालवालों के पैरों तले जमीन खिंसक गई। आनन-फानन में वो शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया आत्महत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि 10 जून 2024 को प्रियम अग्रवाल और पूजा अग्रवाल की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के दस महीने ही हुए थे कि यह घटना हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट..

टैग्स

संबंधित खबरें