ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Train Accident: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

Train Accident: बिहार के मुंगेर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें तीन लोगों की गया-हावड़ा एक्स्प्रेस से कटकर मौत हो गई है.

Train Accident:
Train Accident:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Train Accident:  बिहार के मुंगेर में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना जमालपुर-सुल्तानगंज रेल मार्ग पर ऋषिकुंड हाल्ट के पास हुई। जहां गया-हावड़ा ट्रेन से कटकर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। मृतक रत्नपुर गांव के निवासी थे और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे। 


वहीं, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में हड़कंप मच गया है। रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस शव को अपने कब्जे में ले रही है। तीनों मृतकों की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी रामानंद चौधरी की 65 वर्षीय पत्नी रुचि देवी और बेटा अमित कुमार शामिल है । और एक अन्य महिला की पहचान भी रतनपुर निवासी स्वर्गीय सुनील पांडे की पत्नी 65 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई।


स्थानीय मंटू कुमार और मृतक का बेटा मनोरंजन ने बताया की तीनों घर से निकल कर ऋषिकुंड हॉल्ट से जमालपुर देवघर एमयू ट्रेन पकड़ भागलपुर जाने वाले थे । पर जब वे पटरी पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे तभी आप लाइन पे आ रही ट्रेन हावड़ा गया एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई । मौत के बाद जहां परिजनों का रो रो के बुरा हाल है तो वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं इस बात की सूचना जमालपुर जीआरपी को तत्काल दी गई है ।सूचना पे रेल थाना घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है ।