ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

तंबाकू फ्री जोन घोषित हुआ कच्ची कांवरिया पथ, सिगरेट पीने और तंबाकू चबाने वालों की अब खैर नहीं

MUNGER: मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ को तंबाकू फ्री जोन घोषित किया गया है। ऐसा होते ही अनुमंडल प्रशासन इन दिनों एक्शन में है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने इस दौरान पूरे इलाके में

तंबाकू फ्री जोन घोषित हुआ कच्ची कांवरिया पथ, सिगरेट पीने और तंबाकू चबाने वालों की अब खैर नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ को तंबाकू फ्री जोन घोषित किया गया है। ऐसा होते ही अनुमंडल प्रशासन इन दिनों एक्शन में है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने इस दौरान पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। तंबाकू युक्त पदार्थ को बेच रहे दुकानदारों से 3 लाख रुपये मूल्य के गुटखा सहित अन्य पान मसाला, कीमती सिगरेट व अन्य नशीली पदार्थों को जब्त किया गया। साथ ही जब्त किये गये तंबाकू पदार्थों को तुरंत विनष्ट कर दिया गया। अब यदि कोई तंबाकू बेचता है या फिर इसका सेवन करते पकड़ा जाता है तो उसकी खैर नहीं है। ऐसा करने वालों को अब फाइन देना होगा। 


श्रावणी मेला पूरी तरह से नशा मुक्त मेला हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने जिला अंतर्गत पड़ने वाले 26 किलोमीटर कच्ची कांवड़िया पथ को पूरी तरह से तंबाकू फ्री जोन घोषित कर दिया है।  इसे लेकर कांवड़िया पथ पर लगाए गए अस्थायी दुकानदारों को यह साफ चेतावनी दी गई यदि वे तंबाकू युक्त पदार्थ बेचते पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई की जायेगी।


इस दौरान तारापुर एसडीओ के नेतृत्व में दुकानों में सर्च अभियान चलाया गया। जहां से करीब 3 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू युक्त गुटखा, पान मसाला और सिगरेट को जब्त किया गया और उसे तुरंत आग के हवाले कर दिया गया। तारापुर एसडीओ राकेश रंजन ने बताया की पूरे कच्ची कांवड़िया पथ को तंबाकू फ्री जोन घोषित किया गया है। 


इसे सही से पालन कराने के लिए मेले में प्रतिनियुक्त सारे बीडीओ , सीओ , मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की वे अपने क्षेत्रों में तंबाकू की बिक्री को रोके। इसे लेकर विशेष सर्च अभियान भी चलाया गया। जिसमे का करीब 3 लाख मूल्य के गुटखा और अन्य तंबाकू पदार्थ को जब्त किया गया। और उसे  विनिष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तंबाकू पदार्थों को जब्त किया गया है लेकिन आगे से यदि कोई तंबाकू बेचते पकड़ा जाता है तो उस पर फाइन किया जाएगा।

टैग्स