ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

स्मृति ईरानी ने मुंगेर में किया भव्य रोड शो, “फिर एक बार, मोदी सरकार” के नारे से गूंजा शहर

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसाए, माल्यार्पण किया और उनके साथ “फिर एक बार, मोदी सरकार” तथा “भाजपा विजयी हो” जैसे नारे लगाते रहे। महिला कार्यकर्ताओं और बाइक सवार युवा समर्थकों की भारी मौजूदगी ने पूरे रोड

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर विधानसभा चुनाव में आज भाजपा के प्रचार को बड़ा चेहरा मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेत्री स्मृति ईरानी ने मुंगेर में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ।


मुंगेर में आज भाजपा नेत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए भव्य रोड शो किया।वह हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कोणार्क सिनेमा रोड तक आईं, जहां से खुली जिप्सी में बैठकर शहर का भ्रमण किया।


रोड शो में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और बाइक सवार युवा कार्यकर्ता शामिल थे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर स्मृति ईरानी का स्वागत किया। स्मृति ईरानी को देखने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखने को मिला। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।रोड शो के दौरान “फिर एक बार, मोदी सरकार” और “भाजपा विजयी हो” के नारे गूंजते रहे।