ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरजेडी एमएलए की भतीजी रिया और उसके बॉयफ्रेंड का हुआ मर्डर, आशिफ के दोस्त दानिश ने मारी गोली, रिया से रेप की कोशिश

MUNGER : आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी रिया और उसके प्रेमी आशिफ की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। आशिफ के दोस्त दानि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी रिया और उसके प्रेमी आशिफ की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। आशिफ के दोस्त दानिश ने ही अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। 

रिया और आशिफ की हत्या के मामले का मुंगेर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि दानिश और उसके अन्य साथियों ने आशिफ और उसकी गर्लफ्रेंड रिया को मौका ए वारदात पर बुलाया था। दानिश और उसके साथ मौजूद अन्य लड़के रिया के साथ रेप की घटना को अंजाम देना चाहते थे जिसका विरोध करने पर आशिफ के साथ-साथ उन्होंने रिया को भी गोली मार दी। 

पुलिस ने इस मामले में जब दानिश को हिरासत में लिया तो सबसे पहले उसने रिया और आशिफ के सुसाइड की कहानी गढ़ी लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर दानिश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।  घटना के संबंध में दानिश ने जो बयान दिया है एफएसएल जांच में भी उसकी पुष्टि होती दिखी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता