ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मुंगेर पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, विश्वविद्यालय के सीनेट की पहली बैठक में होंगे शामिल

MUNGER: राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर हैं। राज्यपाल मुंगेर विश्वविद्यालय की पहली सीनेट (एकेडमिक) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही

मुंगेर पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ, विश्वविद्यालय के सीनेट की पहली बैठक में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर हैं। राज्यपाल मुंगेर विश्वविद्यालय की पहली सीनेट (एकेडमिक) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वे मुंगेर योगाश्रम का भी दौरा करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर मुंगेर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।


मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. श्यामा राय ने बताया कि सीनेट बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुबह 11:20 बजे सीनेट बैठक शुरू होगी। जिसकी अध्यक्षता कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इसके पूर्व कुलपति कार्यालय में कुलाधिपति का स्वागत समारोह आयोजित होगा। सीनेट बैठक में शामिल होने के बाद राज्यपाल का मुंगेर के योगाश्रम में भी परिभ्रमण होगा। जिसे लेकर जिला प्रशासन स्तर से सभी तैयारियां की गयी है।


विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवल खास लोगों को ही कार्यक्रम स्थल और सीनेट बैठक स्थल पर जाने की अनुमति है। सीनेट बैठक कार्यक्रम स्थल पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। उनके आगमन पर जिला पुलिस द्वारा राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।