ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Pragati Yatra: CM नीतीश कल जाएंगे मुंगेर, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, नक्सल प्रभावित क्षेत्र ऋषिकुंड जंगल में चलाया जा रहा सर्च अभियान

मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है। सुरक्षा की चाक चौबंद ऐसी है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ऋषिकुंड जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

BIHAR POLICE
नीतीश की प्रगति यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कल 05 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर मुंगेर में सुरक्षा कर्मी पहुंच गये हैं। नक्सल प्रभावित इलाका ऋषिकुंड में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। ऋषिकुंड के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ड्रोन कैमरे कि मदद से इलाके में निगरानी की जा रही है।


05 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर जिले में 1500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और मुंगेर वासियों को सौगात देंगे। इसी क्रम में वो नक्सल प्रभावित क्षेत्र ऋषिकुंड भी जायेंगे जहां पर पर्यटन के क्षेत्र में 12 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के एक दिन पहले पहुंचे सीएम सुरक्षा में लगे जवानों ने इस इलाके को हर तरह से सेनेटाइज किया है। साथ ही SSB, STF और CRPF के जवान संयुक्त रूप से ऋषिकुंड के जंगली इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। इतना ही नहीं इस पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है। सुरक्षा की चाक चौबंद ऐसी है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

टैग्स