ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बैंक से मोटी रकम निकालने वालों को 'सेक्युरिटी कैब' सर्विस देगी पुलिस, अपराधियों से निपटने के लिए मुंगेर पुलिस का है ये आइडिया

MUNGER: अगर आप मुंगेर जिले के रहने वाले हैं आपको बैंक से अधिक पैसा निकालने और जमा करने में डर लगता है तो अब डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि पुलिस आपके साथ बैंक तक पैसा निकालने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: अगर आप मुंगेर जिले के रहने वाले हैं आपको बैंक से अधिक पैसा निकालने और जमा करने में डर लगता है तो अब डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि पुलिस आपके साथ बैंक तक पैसा निकालने और डालने के दौरान साथ जाएगी. यह सुविधा आम लोगों को फ्री में मिलेगी. यह सुविधा मुंगेर पुलिस शुरू कर रही है. 

सुरक्षा टैक्सी दिया नाम

एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि ज़िले में होने वाली अपराध की घटनाओं में देखा गया है कि बैंक से ज़्यादा पैसा ले कर जा रहे लोग छिनतई का शिकार होते हैं. ऐसे में पुलिस द्वारा बैंक से पैसा निकालने वालों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी. जिसके लिए सुरक्षा टैक्सी सेवा शुरू की गई है.

एक दिन पहले देनी होगी सूचना

एसपी डॉ गौरव मंगला ने सभी पुलिस थानों, ओपी अध्यक्ष को इस बात के लिए निर्देशित भी कर दिया है. उन्होंने कहा कि आम नागरिक जिनको बैंक से 1लाख से ज़्यादा की राशि निकालनी हो वो एक दिन पहले पुलिस को सूचित करें. जिसके बाद उस थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम पैसों के साथ घर तक पहुंचाएगी. वहीं पेट्रोलिंग टीम के व्यस्त रहने पर पुलिस केंद्र से विशेष वहां को गार्ड के साथ बैंक भेजा जाएगा. एसपी द्वारा सुरक्षा टैक्सी सर्विस को 26 नवंबर से झंडी दिखा कर शुरू किया जाएगा. वहीं सेवा लेने के लिए लोग पुलिस को 06344-222405 पर फोन कर सकते हैं. 


रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता