ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी: 05 फरवरी को मुंगेर में CM देंगे बड़ी सौगात, किलकारी के बच्चे भी नीतीश चाचा को उपहार देने की कर रहे तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 फरवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच कुल 13 जिलों का दौरा करेंगे। CM नीतीश पांच फरवरी को सबसे पहले मुंगेर पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी की जा रही है।

BIHAR POLITICS
मुंगेर में सीएम की यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

munger pragati yatra cm nitish: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 फरवरी को मुंगेर आयेंगे और जिले के वासियों को बड़ी सौगात देंगे। वही मुंगेर किलकारी बाल भवन के बच्चे नीतीश चाचा को उपहार देने के लिए कई तरह के सामान बनाने में लगे हुए हैं। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया गया है। जानिये किस जिले में किस दिन मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे। 


दरअसल 5 फरवरी को जब अपने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचेंगे तो जिलेवासियों को मॉडल अस्पताल, तालाब, खेल मैदान, रिंग रोड के अलावे कई छोटी-बड़ी परियोजनाओं का सौगात देंगे। दूसरी तरफ बच्चों के अंदर स्किल डेवलप करने में अग्रिम भूमिका निभाने वाले किलकारी बाल भवन मुंगेर के होनहार बच्चों ने अपने नीतीश चाचा को गिफ्ट देने की योजना बनाई है। 


बाल भवन के कुशल प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिए ये बच्चे कई दिनों से अपने-अपने विधा जैसे हस्तकला, चित्रकला और मूर्ति कला के बच्चे कई प्रकार के चित्र, मूर्ति और वेस्ट मटेरियल से सजावट की कई सामग्री बना रहे हैं और ये सारा सामान मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। उसी में से कुछ समान बच्चे मुख्यमंत्री को उपहार के स्वरूप देंगे। बच्चों ने बताया कि वे नीतीश चाचा से मिलेंगे और उन्हें गिफ्ट देंगे जिसकी तैयारी में वो जुटे हैं। 


किलकारी बाल भवन मुंगेर के हेड पुष्कर और यशस्वी निधि ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के बाद बाल भवन का एक स्टाल भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा। जिसे लेकर बाल भवन में उत्साह का माहौल है। यहां के बच्चे और प्रशिक्षक लगातार मेहनत कर स्टॉल पर प्रदर्शित करने के लिए हस्तकला, चित्रकला, मूर्ति कला को बनाने में लगे है उसमें से कुछ सामान बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।



प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी: 05 फरवरी को मुंगेर में CM देंगे बड़ी सौगात, किलकारी के बच्चे भी नीतीश चाचा को उपहार देने की कर रहे तैयारी

टैग्स