ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में अलग-अलग हादसों में डूबने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: मुंगेर में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक की मौत पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान हुई, जबकि दूसरा किशोर नहाने के दौरान जलाशय में डूब गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में अलग-अलग दो स्थानों पर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।


पहली घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के इंदरुख भलार पथ के पास की है, जहां करमा-धरमा पूजा की सामग्री के विसर्जन के दौरान 20 वर्षीय नीरज कुमार की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। नीरज, छोटी गोबिंदपुर निवासी प्रमोद यादव का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 


गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। सरकारी मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, नीरज मजदूरी के लिए बाहर रहता था और हाल ही में घर लौटा था।


दूसरी घटना धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा सतघरवा जलाशय में घटी, जहां चार दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान 14 वर्षीय चंदन कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चंदन का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चंदन, बंगलवा पाल टोला निवासी रंजय पाल का बेटा था।


इन दोनों घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। जिले में पिछले तीन दिनों में डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता