ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने छात्र से बनवाई खैनी, वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण

मुंगेर के रामस्वारथ कॉलेज में परीक्षा हॉल में एक प्रोफेसर द्वारा छात्र से खैनी बनवाकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। उक्त प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

bihar
खैनी खाने वाले शिक्षक सावधान
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज में एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रोफेसर परीक्षा कक्ष में बैठे एक छात्र से खैनी (तंबाकू) बनवाकर उसे खुद खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परीक्षा हॉल में कई छात्र मौजूद हैं और उनमें से एक छात्र हाथ की हथेली पर तंबाकू मल रहा है। इसके बाद वह तंबाकू प्रोफेसर को थमा देता है, जिसे शिक्षक उठाकर खा लेते हैं।


जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले का है और उस समय रामस्वारथ कॉलेज में आंतरिक परीक्षा चल रही थी। वायरल वीडियो की वजह से कॉलेज प्रशासन में हलचल मच गई है। इस मामले पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य, डॉ. उदय शर्मा ने बताया कि उन्हें इस वीडियो के बारे में हाल ही में जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रहे प्रोफेसर का नाम प्रोफेसर शर्मा राम है, जो राजनीतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। प्राचार्य ने आगे कहा कि वीडियो सामने आने के बाद प्रोफेसर शर्मा राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा।


वायरल वीडियो से उठे सवाल

इस घटना ने न केवल छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, बल्कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन और शालीनता के मुद्दे को भी उजागर किया है। परीक्षा के दौरान इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अनुचित है, बल्कि यह शिक्षा प्रणाली की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाएगी और यदि शिक्षक की भूमिका प्रमाणित होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉलेज प्रशासन सभी छात्रों को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील भी कर रहा है।


दरअसल मामला मुंगेर के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज के प्रोफेसर शर्मा राम से जुड़ा हुआ है। प्रोफेसर साहब का वायरल वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। उस वक्त कॉलेज में आंतरिक परीक्षा चल रही थी। उस वक्त उन्होंने परीक्षा दे रहे एक छात्र को खैनी बनाने के लिए कहा था। प्रोफेसर के ऐसा कहने के बाद छात्र परीक्षा भवन में ही खैनी बनाने लगा और खैनी मे चूना मिलाकर रगड़ने के बाद प्रोफेसर साहब के सामने दिया। जिसके बाद प्रोफेसर उसकी हथेली से खैनी उठाकर खाते नजर आए। 


इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इधर इस पूरे मामले में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर उदय शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम प्रोफेसर शर्मा राम है। जो राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स