ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?

बारात से लौट रही बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत, 10 लोग घायल

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार सुबह बारात से लौट रही बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके पिता समेत 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुल पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।



दरअसल, शुक्रवार की सुबह श्रीकृष्ण सेतु पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के विशनपुर गांव के लोग बारात में शामिल होकर सिंघिया से वापस लौट रहे थे,बस में सवार अधिकांश बाराती गहरी नींद में थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार सवार आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया।



मृतक आकाश कुमार वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के गुरामिहा गांव के रहने वाले थे। हादसे में उनके पिता अमरेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।



इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को पुल से हटवाया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता