ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार के साथ तस्कर अरेस्ट

MUNGER : मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा के साथ हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. मुंगेर पु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा के साथ हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. 

 मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना इलाके के बरदह गांव में हथियार तस्करों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बरदह गांव में छापामारी की, इस दौरान  हथियार तस्कर मोहम्मद सज्जाद को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. 

 मोहम्मद सज्जाद के घर से पुलिस ने तीन पिस्टल, छह मैगजीन और एक मास्केट बरामद किया गया है. गिरफ्तार मोहम्मद सज्जाद हथियारों को खरीद कर दूसरे जिलों में बेचने का काम करता था. गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है. गया में वर्ष 2013 में इसे 6 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. मुफस्सिल थाना द्वारा भी इसे कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. इसका मुख्य धंधा हथियारों की तस्करी ही है और हथियारों की तस्करी में यह काफी सालों से लिप्त था.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता