ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

SP लिपि सिंह के आदेश पर पेट्रोलिंग करने निकल रही पुलिस जिप्सी को धक्का लगाने में परेशान, लोगों से मांग रही मदद

MUNGER: मुंगेर की एसपी लिपि सिंह थानेदारों को काम और कार्रवाई को लेकर थानेदारों को हड़का रही है. लेकिन मुंगेर पुलिस अपने संसाधनों के कारण विवश हो गई है. जब पेट्रोलिंग करने और

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर की एसपी लिपि सिंह थानेदारों को काम और कार्रवाई को लेकर थानेदारों को हड़का रही है. लेकिन मुंगेर पुलिस अपने संसाधनों के कारण विवश हो गई है. जब पेट्रोलिंग करने और कार्रवाई करने पुलिस निकलती है गाड़ी ही जवाब दे देती है. कर्मी धक्का लगाने में ही परेशान हो जाते हैं.

इसको भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर में बिहार का जवान शहीद, शहादत से पहले 7 साथियों की बचाई जान

शहर में धक्का लगा रही पुलिस

गुरुवार की शाम 6:30 बजे मुंगेर के सबसे व्यस्ततम चौराहा पंजाब नेशनल बैंक के पास पेट्रोलिंग करने वाली गश्ती जीप अचानक से बंद पड़ गई. जिसको देख कर आसपास खड़े लोगों हंसने लगे और पुलिस का मजाक उड़ाने लगे. 

जवान धक्का देने में परेशान

संध्या गश्ती पर निकले पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी अचानक बंद पड़ गई. जिसके बाद गाड़ी में बैठे अधिकारी और होमगार्ड के जवान बीच सड़क पर उतरकर जिप्सी में दूर तक धक्का मारकर जिप्सी को स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे. गाड़ी में बैठे पुलिस अधिकारी और जवानों ने जिप्सी को धक्का मार कर किसी तरह स्टार्ट किया. 

गाड़ी स्टार्ट कराने के लिए लोगों से मांगनी पड़ी मदद

इस दौरान साहेब ने गाड़ी से नीचे उतर कर आसपास खड़े लोगों से और रेहड़ी वालों से गाड़ी में धक्का मारने के लिए मदद मांगी. ऐसे में पुलिस की चुस्ती पर सवाल उठना लाजमी है।  जब पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की जिप्सी ही बंद पड़ जाए, शहर में किसी भी घटना के बाद अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस कैसे अपनी गाड़ी से उनका पीछा करेगी. जब बीच सड़क पर गाड़ी बंद पड़ जाती है और साहब को गाड़ी से उतरकर लोगों से धक्का मारने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ती है.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता