ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

जम्मू कश्मीर में बिहार का जवान शहीद, शहादत से पहले 7 साथियों की बचाई जान

SITAMADHI: बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले सेना के जवान पुरुषोत्तम कुमार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए. शहीद होने की जैसे ही खबर उनके गांव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMADHI: बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले सेना के जवान पुरुषोत्तम कुमार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए. शहीद होने की जैसे ही खबर उनके गांव पर लगी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

शहीद होने से पहले 7 साथियों की बचाई जान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नायक पुरूषोत्तम कुमार उर्फ पिंटू ठाकुर पेट्रोलिंग पर निकले थे. इस दौरान ही वह 11 साथी जवानों के साथ बर्फीले तूफान से घिर गए. अंतिम समय तक अपना फर्ज निभाया और अपने 7 साथियों की जान बचाई, लेकिन वह खुद शहीद हो गए. वह कंपनी में पेट्रोलिंग कमांडर थे.

2003 में हुए थे सेना में शामिल

13 जनवरी 2003 को आर्मी ज्वाइन किया था और जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में छह माह पहले ही उनकी तैनाती हुई थी. पुरुषोत्तम के 1 बेटा और दो बेटी हैं. बड़ी बेटी का नाम अनामिका उर्फ लक्की है जो 11 साल की है. वही, बेटा पुष्कर कुमार 9 साल का है और सबसे छोटी 6 साल की एक बेटी है. जिसका नाम लाधीमा है. घरवालों ने बताया कि पार्थिव शरीर विमान से लाया जाएगा. इस बीच पुरुषोत्तम शहादत की खबर से गांव में सब लोग शोकाकुल है. परिवार में भी मातमी सन्नाटा पसरा है. पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता