ब्रेकिंग
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन

मुंगेर में ठगी करने पहुंचे दिल्ली के 3 युवक गिरफ्तार, दो आरोपी जेल भेजे गए

मुंगेर पुलिस ने ठगी की फिराक में घूम रहे दिल्ली के तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग निरुद्ध है। इनके पास से कई मोबाइल फोन और 500-500 रुपये के जाली नोटनुमा कागजात बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने पहुंचे दिल्ली के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध गतिविधियों और रेकी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। इनके पास से कई मोबाइल फोन, अलग-अलग IMEI नंबर वाले डिवाइस और 500-500 रुपये के जाली नोट जैसे कागजात बरामद किए गए हैं।


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने और लोगों को अपने झांसे में लेने की कोशिश करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।


पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. तबरेज (करीब 19 वर्ष) और मो. आँद (करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।


तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से नारजो और वीवो कंपनी के कई मोबाइल फोन, अलग-अलग IMEI नंबर वाले डिवाइस और 500-500 रुपये के मुड़े हुए जाली नोटनुमा कागजात बरामद किए हैं।


पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से मुंगेर आकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने मुंगेर में अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। साथ ही इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स