ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

जमालपुर को कोरोना की दहशत ने जमा दिया, मुंगरे में सबसे ज्यादा 62 केस.. 24 घंटे में 31 मामले

MUNGER : मुंगेर के जमालपुर की पहचान कभी रेल कारखाने की वजह से हुआ करती थी लेकिन आज देशभर में जमालपुर की चर्चा कोरोना वायरस मामलों की वजह से हो रही है। जमालपुर के लोगों को कोरो

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

MUNGER : मुंगेर के जमालपुर की पहचान कभी रेल कारखाने की वजह से हुआ करती थी लेकिन आज देशभर में जमालपुर की चर्चा कोरोना वायरस मामलों की वजह से हो रही है। जमालपुर के लोगों को कोरोना की दहशत ने जमा डाला है। पिछले 24 घंटे के अंदर जमालपुर के सदर बाजार इलाके में 30 नए पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि वह मुंगरे जिले में यह आंकड़ा 31 है।


बिहार के अंदर कोरोना वायरस का पहला मामला मुंगेर जिले से ही सामने आया था। 22 मार्च को बिहार में कोरोना वायरस से जिस पहले शख्स की मौत की खबर आई थी वह मुंगेर से ही ताल्लुक रखता था। उस पहले केस से मुंगेर में संक्रमण की एक के नई चेन बनने शुरू हुई जिसे बाद में प्रशासन ने सफलतापूर्वक कट कर दिया लेकिन अब हालात बेकाबू हो चुके हैं। खुद जिला प्रशासन को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह मौजूदा हालात से कैसे निकले। जमालपुर के सदर बाजार इलाके में एक परिवार से संक्रमण का दायरा इतना बढ़ा है कि अब यह पूरा इलाका बफर जोन में तब्दील हो चुका है। मुंगेर में अब तक सबसे ज्यादा 62 कोरोना पाए जा चुके हैं। राज्य के किस जिले में इतने मरीज नहीं है। 


जमालपुर के सदर बाजार सहित चार वार्ड सील कर दिए गए हैं। जमालपुर में लोगों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मुश्किल यह है कि जमालपुर में 10 साल से लेकर 76 साल तक के लोग कोरोना की चपेट में हैं। जमालपुर के जिन मरीजों को संक्रमण हुआ है उनकी सेहत में भी बहुत धीमा सुधार हो रहा है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने जिन 277 लोगों की जांच कराई थी उनमें 31 पॉजिटिव निकले जबकि शुक्रवार को 150 लोगों का फिर से सैंपल लिया गया है जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। जिला प्रशासन के लिए आज से दोहरी चुनौती शुरू हो रही है। रमजान महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मुंगेर के डीएम ने लोगों से अपील की है कि वह घर में ही रहकर नमाज पढ़ें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता