ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Munger News: खेलने के दौरान कुएं में गिरने से ममेरे-फुफेरे भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां घर के बाहर खेल रहे दो ममेरे-फुफेरे भाई बहन की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की लाश

Munger News: खेलने के दौरान कुएं में गिरने से ममेरे-फुफेरे भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले से इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां घर के बाहर खेल रहे दो ममेरे-फुफेरे भाई बहन की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के माहपुर गांव की है जहां कुएं में डूबने से ममेरे-फुफेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान माहपुर गांव निवासी मनीष देव के 7 वर्षीय बेटे ऋषि राज और असरगंज थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राकेश कुमार की 5 वर्षीय बेटी वैष्णवी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वैष्णवी अपने नानी के घर माहपुर आई हुई थी।


परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे सोमवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर के पास मुख्य सड़क से सटे कुएं में ग्रामीणों की मदद से जब झगड़ डाला गया तो झगड़ में फंस दोनों का शव कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऋषि राज दो भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि वैष्णवी दो बहनों में बड़ी थी। 


इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर के जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दोनों बच्चों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत योजना के तहत परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। दो मासूमों की असमय मौत ने पूरे माहपुर गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीण प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए कुओं पर उचित ढक्कन लगाए जाएं ।

टैग्स