ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

MUNGER NEWS : इमरजेंसी वार्ड में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे डॉक्टर साहब,अब एक्साइज टीम ने दबोचा

MUNGER : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं शराब का सेवन कर किसी कार्य को करना भी

MUNGER NEWS : इमरजेंसी वार्ड में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे डॉक्टर साहब,अब एक्साइज टीम ने दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं शराब का सेवन कर किसी कार्य को करना भी गैरक़ानूनी माना गया है। लेकिन,इन नियमों का बिहार में सरेआम खिल्ली उड़ाई जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुंगेर से सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की जांच में पता चला कि ड्यूटी के वक्त डॉक्टर नशे की हालत में थे। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि शराब पीने के लिए दूसरी बार पकड़े गए हैं।


दरअसल, मुंगेर में एक सरकारी डॉक्टर को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। ताज्जूब की बात यह है कि डॉक्टर साहब शराब पीकर इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे थे। यह मामला मुंगेर सदर अस्पताल का है। इस गिरफ्तारी से जिले की डॉक्टर और जिला प्रशासन में तरह -तरह की चर्चा हो रही है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने कहा है कि डॉक्टर साहब को कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


बताया जा रहा है कि मुंगेर उत्पाद विभाग को रविवार की रात गुप्त सूचना दी गयी कि सदर अस्पताल में एक डॉक्टर शराब पीकर ड्यूटी कर रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम रविवार की रात को ही सदर अस्पताल पहुंची। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से बात की। उस समय डॉ. असीम कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। 


जांच में पता चला कि उस वक्त डॉक्टर साहब शराब के नशे में थे और ड्यूटी कर रहे थे। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।डॉ. असीम कुमार को इससे पहले भी शराब के नशे में पकड़ा गया था। वे दूसरी बार शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त बीकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।