ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Munger News: बिहार में बरसाती नदी पर बने पुल हिस्सा धंसा, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा

MUNGER: बिहार मे पुलों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बरसाती नदी पर बने पुल का हिस्सा धंस गया है। पुल का हिस्सा धंसने के बाद आशंका

Munger News: बिहार में बरसाती नदी पर बने पुल हिस्सा धंसा, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार मे पुलों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बरसाती नदी पर बने पुल का हिस्सा धंस गया है। पुल का हिस्सा धंसने के बाद आशंका जताई जा रही है कि समय रहते अगर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।


दरअसल, बिहार में लगातार गिर रहे पुल-पुलिया के बीच मुंगेर में भी काफी पुराना और जर्जर हो चुके पुल एक एक हिस्सा धंस गया है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर अनुमंडल के खड़गपुर-तारापुर मुख्यमार्ग के महकोला के पास बरसाती नदी पर बना पुल काफी पुराना है और इस पुल से होकर छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन होते रहता है।


बाढ़ के कारण पुल के एक तरफ का भाग धंस गया है। जिससे अब यह पुल काफी खतरनाक हो गया है और जल्द इस पुल की मरम्मत नहीं किया गया तो किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया की यह पुल काफी ही पुराना है जिस कारण यह काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले विभाग के कुछ लोग बोरा लगा कर गए थे, पर इधर आए बाढ़ में वह धंस गया। अगर इसे जल्द ठीक नही किया गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।