ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुंगेर में वज्रपात से दो लोगों की मौत, राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश

MUNGER : बिहार में आज अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है. तेज बारिश के कारण वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है. मुंगेर के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में आज अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है. तेज बारिश के कारण वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है. मुंगेर के खड़कपुर में दो युवकों की मौत वज्रपात के कारण हुई है.


घटना खड़कपुर के आज ग्रहण गांव की है. जहां शंभूगंज प्रखंड के रहने वाले 32 साल के राकेश कुमार और मानसी के टीकापुर गांव के रहने वाले 35 साल के कौशल कुमार की मौत वज्रपात के कारण हो गई है. भारी बारिश के कारण हुई वज्रपात में दोनों लोगों की मौत के बाद उनके घरों में मातम छा गया है. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


जिस दोनों शख्स की मौत वज्रपात के कारण हुई है. वह एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे. खेत में स्कूल के करीब खुले में शौच करने के दौरान वज्रपात से इनकी मौत होने की बात कही जा रही है. मुंगेर और भागलपुर में बुधवार की सुबह तेज आंधी और बारिश हुई है कई जगह पर वज्रपात की भी सूचना मिली है. राजधानी पटना में भी बुधवार की सुबह हल्की बारिश हुई थी जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी. 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता