ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सांसद बनने के बाद आज पहली बार मुंगेर में आम लोगों के बीच होंगे ललन सिंह, लगाएंगे जनता दरबार, सुनेंगे समस्या

MUNGER : लोकसभा चुनाव 2019 में 1 लाख 85 हज़ार वोट से जीत हासिल कर मुंगेर लोकसभा के सांसद बने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज पहली बार मुंगेर में आम लोगों के बीच पहुंच कर उनकी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER : लोकसभा चुनाव 2019 में 1 लाख 85 हज़ार वोट से जीत हासिल कर मुंगेर लोकसभा के सांसद बने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज पहली बार मुंगेर में आम लोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. 

इस बाबात जदयू जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने बताया कि सांसद 09 जनवरी को जनता के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुन उनका तत्काल निबटारा करेंगे. सांसद के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे दलहट्टा बासमती भवन, 11:20 बजे वार्ड नम्बर 05 कालीस्थान निषाद टोला, 11:40 बजे वार्ड नम्बर 09 दुर्गा स्थान  तीन बटिया वासुदेवपुर, दिन में 12 बजे वार्ड नम्बर 08 चैती दुर्गा स्थान मोगल बाजार, 12:20 बजे नीतिबाग, 12:40 बजे वार्ड 17 माधोपुर दुर्गास्थान, दिन के 2:15 बजे वार्ड नम्बर 29 में सामुदायिक भवन लल्लूपोखर घोषी टोला, 2:45 बजे वार्ड नम्बर 41 भगवती स्थान चन्दनबाग नया टोला और आखिर में दिन के सवा तीन बजे वार्ड नम्बर 31 बजरंगबली स्थान, निषाद टोला लल्लूपोखर में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. 

बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में शामिल होने सांसद ललन सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार सहित कई विभाग के सचिव नीतीश कुमार के साथ मुंगेर पहुंचे हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAIF ALI

FirstBihar संवाददाता