ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

MUNGER: मुंगेर में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिया है। बाढ़ का पानी बरियापुर प्रखंड के कई विद्यालयों में घुस

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिया है। बाढ़ का पानी बरियापुर प्रखंड के कई विद्यालयों में घुसने से स्कूलों में पठन-पाठन बाधित हो गया है। शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मुंगेर में बाढ़ का पानी अब कहर बनकर टूट पड़ा है। जिले के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने से पढ़ाई लिखाई बाधित हो गयी है। काफी परेशानियों को झेलकर किसी तरह शिक्षक स्कूल आ पा रहे हैं। हम बात कर रहे है बरियारपुर प्रखंड स्थित मध्य विधालय कुर्मी टोला झौआ बहियार मध्य विधालय फुलकिया और प्राथमिक विधालय एकासी के अलावे भी कई विधालयों की जहां बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी स्कूल के चारों ओर फैला हुआ है। 


यहां तक की पीने का पानी, शौचालय, मैदान हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। इतना ही नही बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में घुसने से कई तरह के जहरीले सांप,बिच्छू कीड़े मकौड़े भी स्कूल में घुस गये हैं। जिसके कारण यहां आने वाले शिक्षकों को हमेशा अपने हाथों में डंडा लेकर घूमना पड़ता है। लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि से शिक्षकों को भी अब डर लगने लगा है। लेकिन वो करें तो क्या करें। हालात जो भी नौकरी तो करनी है। 


बाढ़ का पानी इलाके में फैल जाने के कारण विद्यालय आने जाने में भी शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर बैठक तो की पर अभी तक कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। स्कूल में पानी भरे होने के कारण बच्चे भी पढ़ने के लिए नहीं आ रहे हैं। पानी के बीच टीचर बैठकर दिन काट रहे हैं। समय पर स्कूल आते है और समय पर स्कूल से घर जाते हैं।  मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधितमुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधितमुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधितमुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

टैग्स