ब्रेकिंग
समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ?

छठ मनाने ससुराल गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत

मुंगेर के जमालपुर में छठ मनाने ससुराल गए परिवारों के बंद घरों में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। दो मकानों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कंप्यूटर उपकरण समेत करीब 8.85 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई। वारदात CCTV में कैद हो गई।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियों के बीच मुंगेर के जमालपुर में चोरों ने दो परिवारों के घरों को निशाना बनाया। परिवार छठ मनाने अपने रिश्तेदारों के घर गया था और इधर चोरों ने बंद मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, लैपटॉप, कंप्यूटर उपकरण और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गये। चोरी की वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर चोरों की पहचान की उम्मीद जताई जा रही है।


पहली घटना जमालपुर के रहने वाले राज कुमार सिंह के घर की है। बताया जाता है कि राज कुमार सिंह 13 नवंबर को छठ पर्व मनाने अपने ससुराल गये थे। इसी दौरान 14 नवंबर की शाम ग्रामीणों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। जब वे घर पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 8 लाख 85 हजार 800 रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये।


चोरी गये सामान में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, 24 कंप्यूटर एसएसडी कार्ड, कंप्यूटर उपकरण और 20 पेन ड्राइव शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक, पेन ड्राइव में बैंकिंग, एटीएम, यूको बैंक, एक्सिस बैंक, एसपी कार्यालय और ईस्टर्न रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर भी मौजूद थे। इसके अलावा कपड़े, जूते और अन्य कीमती सामान भी गायब हैं। पीड़ित ने घर में लगे CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और सामान की बरामदगी की मांग की है।  


वहीं दूसरी घटना में चोरों ने मितुल कुमार के घर को निशाना बनाया। बताया जाता है कि छठ के नहाय-खाय यानी कद्दू-भात के दिन मितुल कुमार अपनी पत्नी के साथ रतनपुर स्थित अपनी साली के घर गये थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात में दरवाजा तोड़ दिया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घर लौटने पर परिवार को चोरी की जानकारी मिली।


 छठ महापर्व के दौरान एक के बाद एक चोरी की इन घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत है। त्योहार के मौके पर जब लोग अपने घरों को बंद कर रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं, ऐसे में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब पीड़ित परिवारों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस से मामले की जांच और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान किये जाने की उम्मीद है।

मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स