ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को?

Bihar News: बिहार के मुंगेर कोर्ट परिसर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहाँ पति, पत्नी और उसके प्रेमी के बीच बेटे को लेकर विवाद हुआ। पति गुड्डू कुमार अंततः अपने 5 साल के बेटे को लेकर सफल रहे, जबकि पत्नी सुनीता देवी अपने मायके चली गई।

कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर कोर्ट परिसर के बाहर “पति, पत्नी और वो” का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पत्नी, पति और उसके प्रेमी के आमने-सामने आने पर जमकर हंगामा हुआ और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दरअसल यह पुरा मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव का है। जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार की पत्नी सुनीता देवी 6 मार्च को अपने 5 साल के बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद गुड्डू ने 7 मार्च को असरगंज थाना में आवेदन देकर उसे खोजने की गुहार लगाई थी।


इसी बीच गुड्डू को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी मंतोष कुमार के साथ दिल्ली में रह रही है और 23 मार्च को मुंगेर कोर्ट में गवाही देने आने वाली है। इस सूचना के बाद वह भी कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट परिसर में जैसे ही सुनीता पहुंची, उसका सामना पति गुड्डू से हो गया, लेकिन उसने उससे बात करने से साफ इनकार कर दिया और यहां तक कह दिया कि बेटा उसके साथ नहीं है।


पत्नी के इनकार के बाद गुड्डू ने कोर्ट परिसर के बाहर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद किला क्षेत्र में उसे मंतोष कुमार 5 साल के बच्चे को गोद में लेकर खड़ा मिला। यह देखते ही माहौल गरमा गया और पति व प्रेमी के बीच तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया।


दोनों के बीच बच्चे को लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। एक ओर पिता किसी भी हाल में अपने बेटे को वापस लेना चाहता था, वहीं दूसरी ओर प्रेमी उसे देने को तैयार नहीं था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पूरा घटनाक्रम तमाशे में बदल गया।


गुड्डू का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में तारापुर में सुनीता से हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के पुराने प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। वहीं मंतोष का दावा है कि वह शादी से पहले से ही सुनीता से प्रेम करता था और सुनीता अपने पति के साथ खुश नहीं थी, इसलिए वह उसके साथ दिल्ली चली गई, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।


इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा परेशान 5 साल का मासूम बच्चा दिखा, जो अपने पिता के सामने होते हुए भी असमंजस में था। हालांकि काफी हंगामे के बाद आखिरकार गुड्डू अपने बेटे को अपने साथ ले जाने में सफल रहा, जबकि सुनीता अपने मायके चली गई।


फिलहाल इस पारिवारिक विवाद ने कोर्ट परिसर के बाहर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब इस मामले में आगे कानूनी मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित खबरें