ब्रेकिंग
बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दो

मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरी

Bihar News: मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग के प्रथम तल पर अचानक आग लगने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी...

मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग के प्रथम तल पर अचानक आग लगने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया.


बताया जा रहा है कि जिस प्रथम तल पर आग लगी है, वहां कई अदालतें संचालित होती हैं. आग लगने के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया.


आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग की वजह से प्रथम तल पर संचालित होने वाले न्यायिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.


आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है. घटना के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. वहीं, आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.