ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

रात में घर से निकला कारोबारी, सुबह झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव… हत्या से सनसनी

Bihar Crime News: मुंगेर के कासिम बाजार में एक मुर्गा कारोबारी का शव झाड़ी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद और हालिया मारपीट समेत कई पहलुओं से जांच कर रही है। आखिर क्या है पूरा मामला

रात में घर से निकला कारोबारी, सुबह झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव… हत्या से सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में रविवार सुबह एक 26 वर्षीय मुर्गा कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा के पास झाड़ियों से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हत्या के पीछे जमीन विवाद से लेकर शनिवार रात हुई मारपीट तक सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान खोजा बाजार निवासी भीम यादव के 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित मनियां चौराहा पर मुर्गा की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.


मृतक के पिता भीम यादव ने पड़ोस में रहने वाली सरिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार रात कर्बला इलाके में एक मोमोस दुकानदार से मुर्गे का मीट खरीदने को लेकर अंकित की कहासुनी और मारपीट भी हुई थी. ऐसे में परिजन दोनों घटनाओं को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं.


परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह उसका शव झाड़ियों में मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.


पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अंकित के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जमीन विवाद, रात में हुई मारपीट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.