ब्रेकिंग
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई

छठ के नहाय-खाय के दिन बड़ा हादसा, गंगा में स्नान करने गए दो युवक डूबे

बिहार के मुंगेर में छठ महापर्व के नहाय-खाय के दिन गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शंकरपुर घाट पर दो युवक गंगा की तेज धार में डूबने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 16 वर्षीय रमन कुमार लापता हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन ही मुंगेर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाय-खाय के दिन गंगा स्नान करने पहुंचे दो युवक तेज धार की चपेट में आकर डूबने लगे। इस दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरा युवक गंगा की तेज धार में बहकर लापता हो गया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है।




जानकारी के अनुसार, शंकरपुर गांव निवासी देवधर ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र रमन कुमार छठ के नहाय-खाय के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान गंगा की तेज धार उसे अपने साथ बहाकर गहरे पानी में ले गई। रमन को डूबता देख वहां मौजूद 17 वर्षीय प्रिंस कुमार, पिता उदय राम, उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। 




हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रिंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रमन का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल के जवान मौके पर पहुंचे और लापता रमन की तलाश शुरू कर दी। गंगा घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 





हर किसी की निगाहें बचाव दल पर टिकी हुई हैं। छठ जैसे आस्था के महापर्व के पहले दिन हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में छठ महापर्व को लेकर खुशियों और उत्साह का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। 




16 वर्षीय रमन के लापता होने की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें अपने लाल की तलाश में लगी हुई हैं। वहीं, पूरे गांव में गम का माहौल है और ग्रामीण रमन के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता