ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

लॉकडाउन में शुरू होने वाला है रमज़ान, मौलाना वली रहमानी ने जारी किया फरमान

MUNGER : कोरोना महामारी और देश में लागू लॉक डाउन के बीच ही रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. रमजान के महीने को लेकर हजरत अमीरे शरियत मौलाना वली रहमानी ने मुसलमानों के लिए फर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : कोरोना महामारी और देश में लागू लॉक डाउन के बीच ही रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. रमजान के महीने को लेकर हजरत अमीरे शरियत मौलाना वली रहमानी ने मुसलमानों के लिए फरमान जारी किया है. वली रहमानी ने कहा है कि रमजान के मौके पर सभी मुसलमान भाई घर पर रहकर ही तरावीह की सुन्नत और नवाफिल नमाज अदा करें.


मौलाना वली रहमानी ने कहा है कि रमजान के मुबारक मौके पर रोज और तरावीह के लिए विशेष निर्देश जारी किया गया है. इस निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि रमजान में रोजा और फर्ज नमाज़ सुन्नत एवं नस्ल और तरावीह का पूरा एहतमाम करें. इसके लिए लोगों से घरों में रहकर फर्ज नमाज अदा करने को कहा गया है.


मौलाना वली रहमानी ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि लोग ऑनलाइन तरावी है ना करें. हजरत वली रहमानी ने अपने निर्देश में कहा है कि नमाज तरावीह घर के सदस्यों के साथ जमात में अदा करें, लेकिन इस जमात में दूसरे लोगों को इकट्ठा नहीं होने दें. वही मस्जिद के माइक से शहरी के समय लोड स्पीकर से लोगों को जगाने और कविताओं को पढ़ने का सिलसिला चलाएं. मस्जिद में माइक से ही खत्म शहरी की घोषणा नमाजियों से कर सकते हैं लेकिन 2 बार से अधिक माइक पर घोषणा न करें. इसके अलावा खरीद बिक्री के संबंध में सरकारी आदेश का पालन करने बाहर घूमना फिरना बंद करने की सलाह दी. मौलाना वली रहमानी ने दी है. जाहिर है मौलाना की तरफ से यह तमाम हिदायतें सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन के मद्देनजर दी गई हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता