ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोतवाली थानाध्यक्ष की पहल से खिलखिलायी नयी जिंदगी, फोन आया तो प्रेगनेंट महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल

MUNGER : मुंगेर पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के बीच एक थानाध्यक्ष ने जो कर दिखाया उसे सुन हर कोई इस कोरोना वॉरियर को सलाम करेगा। शहर के कोतवाल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के बीच एक थानाध्यक्ष ने जो कर दिखाया उसे सुन हर कोई इस कोरोना वॉरियर को सलाम करेगा। शहर के कोतवाली थानाध्यक्ष की पहल से एक नयी जिंदगी खिलखिला उठी।


सेवा परमो धर्म: इन शब्दों को मुंगेर पुलिस ने असल जीवन में सत्य कर दिखाया है। मुंगेर के कोतवाली थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के प्रयास से एक नन्ही जान को दुनिया देखना नसीब हुआ । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


थानाक्षेत्र से सोनू सिंह ने देर रात  थानाध्यक्ष को फोन कर अपनी गर्भवती पत्नी शिपला को हो रही प्रसव पीड़ा की जानकारी देकर उनसे मदद मांगी । जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस गाड़ी सोनू के घर भेज कर महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा किये गए मदद से महिला ने अस्पताल पहुंच कर एक बच्ची को जन्म दिया। 


थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के इस कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। लोगों के दिल में पुलिस के लिए मान-सम्मान बढ़ गया है।स्थानीय लोग इस कोरोना वारियर को दिल से सलाम कर रहे हैं। ऐसे पुलिस अधिकारी को फर्स्ट बिहार भी अपना सलाम पेश करता है। 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता