ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

होली के दिन बड़ा हादसा, जीजा-साली की मौत

MUNGER: होली के दिन मुंगेर में बड़ा हादसा हुआ है। होली की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी है। दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस घटना से परि

होली के दिन बड़ा हादसा, जीजा-साली की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: होली के दिन मुंगेर में बड़ा हादसा हुआ है। होली की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी है। दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सुबोध बिंद की शादी दो साल पहले हुई थी और दस दिन पहले वो एक बेटी का पिता भी बना था। दिल्ली में रह कर वह मजदूरी किया करता था। गुरुवार को वो होली की छुट्टी लेकर दिल्ली से अपने घर लौटा था। जिसके बाद भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी सुबोध बिंद अपने ससुराल बरुई साली के साथ होली खेलने गया हुआ था। 


होली खेलकर जब वह अपनी दो साली पार्वती कुमारी और रूपा कुमारी को बाइक पर बिठाकर सुल्तानगंज अपने घर जा रहा था। तभी ट्रिपल लोडिंग के कारण बाइक अनियंत्रित होकर तारापुर के शांतिनगर के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गयी। जिसके बाद बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे। 


बिजली के पोल से बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही जीजा और एक साली की मौत हो गयी। जबकि साली गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तारापुर थाना पुलिस ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक होता देख चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया। 


टैग्स