ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

POLICE ENCOUNTER : सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर से दहला इलाका, अपराधी को मारी गोली

POLICE ENCOUNTER : मुंगेर पुलिस यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों से सख्ती से पेश आ रही है। शुक्रवार की सुबह मासूम अंशु कुमार को गोली मारने में फरार चल रहे अपराधी नीतीश कुमार के साथ धरहरा थाने की पुलिस की मुठभेड़ हुई।

POLICE ENCOUNTER
POLICE ENCOUNTER
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

POLICE ENCOUNTER : बिहार की पुलिस भी यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों से सख्ती से पेश आ रही है। यूपी पुलिस की तरह ही एनकाउंटर को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रही है। शुक्रवार की सुबह 8 साल के मासूम अंशु कुमार को गोली मारने में फरार चल रहे अपराधी नीतीश कुमार के साथ धरहरा थाने की पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी नीतीश कुमार को दायां पैर में गोली लगी। इसके बाद इसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सात जनवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सिगरेट लाने से मना करने पर मासूम अंशु कुमार (08) के सिर में पड़ोसी नीतीश कुमार ने गोली मार दी। इसके बाद पुलिस इस मामले में आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन अपराधी का पूरा परिवार घर बंद कर फरार चल रहा था और पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हर हथकंडे अपना रही थी। इस बीच 20 फरवरी की शाम पटना पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर धरहरा थाने को सुपुर्द किया।


वहीं, 20 फरवरी की रात नीतीश थाना से चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए रात भर पुलिस छापेमारी करती रही। इस बीच शुक्रवार की सुबह चार बजे धरहरा थाना क्षेत्र के मुरक्कटा स्थान (जसीडीह) में नीतीश के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नीतीश को सरेंडर करने को कहा इस बीच नीतीश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी इसके बाद गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। धरहरा पुलिस से बातचीत की। अपराधी की निशानदेही पर हथियार को बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस इस अपराधी को लेकर अन्य तरीकों की पड़ताल कर रही है। 

संबंधित खबरें