ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

दो दिवसीय यात्रा पर नक्सल प्रभावित मुंगेर पहुंचे CM नीतीश; करेंगे रात्रि विश्राम, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

MUNGER : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को मुंगेर पहुंचे। बुधवार को मुंगेर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

MUNGER : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को मुंगेर पहुंचे।  बुधवार को मुंगेर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार को जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत मुंगेर के सफिया सराय हवाई अड्डा से बांका जिला के लिए जाएंगे। बांका में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रात्रि विश्राम के लिए मुंगेर सर्किट हाउस में रुकेंगे।


मुख्यमंत्री के मुंगेर कार्यक्रम को देखते हुए उनकी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं सुरक्षा करीब 3000 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है जो चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौकी जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी में आते हैं इसके साथ ही उन्हें एसपीजी की सुरक्षा भी दी जाती है।   मुंगेर का भीम बांध और उसके आसपास का क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है।वर्तमान में मुंगेर के भीम बांध इलाके और आसपास के इलाकों में नक्सलियों ने कई बड़े वारदात को अंजाम दिया है।  विदित हो कि नक्सलियों ने भीम बांध इलाके में वरीय पुलिस अधिकारी एसपी के सी सुरेंद्र बाबू की लैंडमाइंस लगाकर हत्या कर दी थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों  ने लैंडमाइंस लगाकर CRPF पर हमला किया था।  इस हमले में जहां 2 जवान शहीद हुए थे वहीं सात जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को मुंगेर के भीम बांध खड़कपुर प्रखंड में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे इसके बाद वह खड़कपुर भीम बांध अवस्थित गर्म जल उद्गम स्थल कुंड एवं अन्य स्थलों का भ्रमण और अवलोकन करेंगे।  खड़कपुर में भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर द्वारा वापस मुंगेर के सफिया सराय पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से मुंगेर संग्रहालय पहुंचकर जल जीवन हरियाली से संबंधित प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।  जल जीवन हरियाली से संबंधित प्रमंडल स्तरीय बैठक को लेकर जिले के सभी अधिकारी सहित प्रमंडल स्तर के सारे अधिकारी सभी विभाग के सचिव शामिल होने के लिए मुंगेर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा में कोई चूक ना हो जाए इसको लेकर मुंगेर एसपी लिपि सिंह डीएम राजेश मीणा लगातार खुद से सुरक्षा व्यवस्था को मॉनिटर कर रहे हैं ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता