ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मनु महाराज ने अपने ही ऑफिस के मुंशी और सिपाही को भेजा जेल, फरियादी से कर रहे थे वसूली

MUNGER : डीआईजी मनु महाराज अपने खास अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने ही कार्यालय मैं तैनात मुंशी और सिपाही को गिरफ्तार कर मनु महाराज ने जेल भिजवा दिया. इन द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : डीआईजी मनु महाराज अपने खास अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने ही कार्यालय मैं तैनात मुंशी और सिपाही को गिरफ्तार कर मनु महाराज ने जेल भिजवा दिया. इन दोनों पर डीआईजी ऑफिस में आए एक फरियादी से वसूली करने का आरोप लगा था. डीआईजी मनु महाराज ने इस पूरे मामले की जांच कराई तो सिपाही कुणाल कुमार और सुजीत कुमार दोषी पाए गए. 

मुंशी और सिपाही के ऊपर की गई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि 14 दिसंबर को एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनके कार्यालय में कार्यरत मुंशी और एक सिपाही ने रिश्वत की मांग की. डीआईजी की ओर से इस मामले में फौरन जांच करने का निर्देश दिया गया. जांच में मुंशी कुणाल कुमार और सिपाही सुजीत कुमार के ऊपर लगे आरोप सही साबित हुए. 

मुंगेर डीआईजी ने बताया कि दोनों ही पुलिसकर्मियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है. तो लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता