ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों पर कसा नकेल, बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद

MUNGER : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहां पुलिस लगातार नक्सली और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है. वहीं विधानसभा चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली भी अपनी मूवमेंट बनाए

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों पर कसा नकेल, बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहां पुलिस लगातार नक्सली और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है. वहीं विधानसभा चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली भी अपनी मूवमेंट बनाए हुए. 


रविवार को डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में मुंगेर प्रमंडल के नक्सल क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस में नक्सली इलाकों में घुसकर बड़ी कार्यवाही की. जिसमें नक्सलियों ने बैकफुट पर आते हुए इलाका छोड़कर भागने में अपनी भलाई समझी. सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पिस्टल, दो रेडियो सेट, बैक हैंड ग्रेनेड, आईडी बनाने का सामान चुनाव संबंधित सामग्री खाद्य सामग्री और अन्य चीजें बरामद की गई है.  


मुंगेर जिले के सर धरहरा अंतर्गत पेसरा गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सली आमने-सामने हुए जहां हार्डकोर नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ परवेज़ सहित 20 से 25  नक्सली इकट्ठा थे. डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ मुंगेर प्रमंडल के नक्षलग्रस्त इलाकों में छापेमारी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों द्वारा चुनाव में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं की जाए इस पर पूरी नजर रखी जा रही है. 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता