ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली से लापता तीन नाबालिग सहेलियां मुंगेर में मिलीं, डांट से नाराज होकर बिना टिकट ट्रेन से पहुंचीं बिहार

Bihar News: दिल्ली से लापता हुईं तीन नाबालिग सहेलियों को बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज से पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर तीनों बिना टिकट ट्रेन से बिहार पहुंच गई थीं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दिल्ली से एक सप्ताह पहले लापता हुईं तीन नाबालिग सहेलियों को बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज से पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। तीनों किशोरियां पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थीं और बिना टिकट ट्रेन से बिहार पहुंची थीं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) मुंगेर के सुपुर्द कर दिया है।


असरगंज थाना पुलिस की टीम नियमित गश्ती पर थी, इसी दौरान अद्रास गांव के पास एक सुनसान इलाके में तीन किशोरियां घूमती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। शुरुआत में तीनों ने अपनी पहचान और आने का कारण बताने में हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। असरगंज थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ से तीनों को सुरक्षित संरक्षण में लिया।


पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी उम्र करीब 16 वर्ष है। पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर तीनों घर से निकल गई थीं। उनके पास न मोबाइल था और न ही पैसे। इसके बाद वे बिना टिकट विक्रमशिला एक्सप्रेस से सुल्तानगंज पहुंचीं। एक सहेली ने बताया कि अद्रास गांव में उसकी दादी का घर है, जिसके बाद तीनों वहां पहुंच गईं।


पुलिस ने किशोरियों से उनके परिवार वालों का मोबाइल नंबर लिया और दिल्ली में उनके स्वजनों से संपर्क किया। स्वजनों ने बताया कि तीनों के लापता होने के बाद दिल्ली के सागरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बेटियों के सकुशल मिलने की जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने असरगंज पुलिस का आभार जताया।


असरगंज पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद तीनों नाबालिगों को महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति मुंगेर को सौंप दिया गया। साथ ही उनकी बरामदगी की सूचना दिल्ली पुलिस को भी भेज दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता