ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना की जंग में SP लिपि सिंह पुलिसिंग के साथ निभा रही सामाजिक दायित्व भी, मुंगेर की सड़कों-गलियों को करवाया सेनेटाइज

MUNGER :कोरोना के खिलाफ पूरे विश्व में जंग जारी है। भारत ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पूरे देशवासियों को धन्यवाद दिया है। PM मो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER :कोरोना के खिलाफ पूरे विश्व में जंग जारी है। भारत ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पूरे देशवासियों को धन्यवाद दिया है। PM मोदी ने कोरोना से मुकाबले के लिए नया संकल्प लेते हुए पूरे देश में 5 अप्रैल को ब्लैकआउट के बीच प्रकाश की ताकत दिखाने का आह्वान देशवासियों से किया है। इन सारी कवायदों के बीच देश के गली-मुहल्लों में लॉकडाउन के मुकम्मल करने का अभियान जारी है। मुंगेर से भी एक ऐसी सुखद तस्वीर सामने आ रही है जहां पुलिस अपनी पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है।


एसपी लिपि सिंह ने नेतृत्व में आज मुंगेर पुलिस ने शहर की गलियों सड़कों को सैनिटाइज कराया ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके। एसपी ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत पुलिस ये अभियान चला रही है। लॉकडाउन के साथ-साथ शहर को संक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेवारी हम सब की है। ऐसे में शहर की गलियों और सड़कों को सेनेटाइज किया जा रहा है ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कोर-कसर बाकी न रह जाए।


वहीं एसपी लिपि सिंह की मौजूदगी में लॉक डाउन के मद्देनजर ड्रोन सर्विलांस किया गया। ड्रोन सर्विलांस के जरिए गलियों की निगरानी कराई गई। एसपी ने इस बाबत बताया कि ड्रोन जरिए हर गली-मुहल्लों पर नजर रखी जा रही है। ताकि लॉक डाउन के दौरान बाहर निकलने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। उन्होनें कहा कि पुलिस किसी भी कीमत पर लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लॉकडाउन सफल रहेगा तो कोरोना संक्रमण को दूर करने में मदद मिलेगी।इस मौके पर एसपी लिपि सिंह के अलावे अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ,कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, विजेंद्र कुमार, विनोद कुमार तिवारी समेत तमाम पुलिस अमला मौजूद रहा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता