ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Pragati Yatra: CM नीतीश आज जाएंगे मुंगेर, मॉडल अस्पताल- खेल मैदान सहित करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश 5 फरवरी से एक बार फिर प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं। सीएम आज मुंगेर जाएंगे। मुंगेर में वो 440 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Pragati Yatra:
CM Nitish visit Munger
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत मुंगेर जाएंगे और जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह 440 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए यहां 162 योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट लगाए गए हैं। इसके साथ ही जीविका दीदियों सहित कुल 16 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे और जीविका दीदियों से बातचीत भी करेंगे।


वहीं, 100 बेड वाला नया सदर अस्पताल भवन तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे और इसे जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल भवन को आकर्षक ढंग से सजाया है। मुख्य द्वार के आगे लाखों की लागत से कोलकाता से मखमली घास मंगवा कर पौधे लगाए गए हैं। साथ ही पेड़ भी कोलकाता से मंगवाकर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चडौन को भी सजाया गया है।

मुंगेर में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम शेड्यूल 

10:40 बजे पूर्वाह्न----ग्राम रणगांव, प्रखंड तारापुर, जिला मुंगेर स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं ग्राम रणगाँव के लिए प्रस्थान। 10:45 बजे पूर्वाह्न----रणगाँव ग्राम आगमन एवं ग्राम रणगांव में मध्य विद्यालय, जीविका पुस्तकालय, आदर्श आंगनबाडी केन्द्र एवं तालाब का निरीक्षण तथा लाभुकों को लाभ वितरण कार्यक्रम में भाग लेना। 11:15 बजे पूर्वाह्न---- ग्राम रणगांव, प्रखड तारापुर, जिला मुंगेर स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं ऋषिकुड स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान। 11:25 बजे पूर्वाह्न ऋषिकुंड स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं ऋषिकुंड पर्यटक स्थल के भ्रमण कार्यक्रम में भाग लेना।01:30 बजे अपराहन-संग्रहालय सभागर, मुंगेर आगमन एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेना।

खेल मैदान और पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

नौवागढ़ी में बने खेल मैदान का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस मैदान में बच्चों और युवाओं के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, रनिंग ट्रैक और जंपिंग रैंप जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मैदान 10 लाख रुपये की लागत से मनरेगा द्वारा तैयार किया गया है। वहीं नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत में 1.22 करोड़ रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे, जिसे दुल्हन की तरह सजाया गया है।

राजा-रानी तालाब का उद्घाटन

इधर, किला परिसर स्थित राजा-रानी तालाब को नगर निगम प्रशासन ने उद्घाटन के लिए तैयार कर लिया है,और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इस तालाब का सौंदर्यीकरण 6 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से किया गया है। तालाब के किनारे रंगीन बोट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। जिससे यह बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। इसके अलावा तालाब में फव्वारा और थ्रीडी पेंटिंग भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।