ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

क्लासरूम में अचानक बेहोश हो गए दो दर्जन से अधिक बच्चे, निजी स्कूल में मचा हड़कंप

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को

क्लासरूम में अचानक बेहोश हो गए दो दर्जन से अधिक बच्चे, निजी स्कूल में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नोटरे डेन स्कूल की है।


दरअसल, निजी स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक कई बच्चे अचेत होकर गिरने लगे। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कीटनाशक के छिड़काव के बाद स्कूल में जहरीली गैस फैल गई और बच्चे बेहोश होने लगे।


स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों के साथ साथ जिला प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची है और हालात का जायजा ले रहा है। सिविल सर्जन ने कहा है कि बच्चों के तबीयत में पहले से सुधार है।