ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, गंगा घाटों पर उमड़ी छठव्रतियों की भारी भीड़

MUNGER: नहाए-खाए के साथ आज से चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। मुंगेर के गंगा घाटों पर सुबह से ही छठव्रतियों की भारी भीड़ लगी है। गंगा घाटों पर हजार

Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, गंगा घाटों पर उमड़ी छठव्रतियों की भारी भीड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: नहाए-खाए के साथ आज से चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। मुंगेर के गंगा घाटों पर सुबह से ही छठव्रतियों की भारी भीड़ लगी है। गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद चार दिवसीय सूर्य उपासना का अनुष्ठान शुरू कर दिया है।


मुंगेर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट और सोझी गंगा घटा के अलावा विभिन्न गंगा घाटों में स्नान करने वाली छठव्रती और अन्य श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, जहां छठव्रती गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना करती दिखी तो छठव्रतियों के द्वारा गाए छठी मैया के गीतों से पूरा गंगा घाट मां छठी मैया के भक्ति में डूबा नजर आया। महिला क्या पुरुष क्या बच्चे सभी मां छठ के गुणगान करते दिखे। 


गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाटों की बैरिकेटिंग के अलावा वोटों के माध्यम से गोताखोरों का दल गस्त लगा रहा है। छठव्रतियों ने बताया कि आज कद्दू भात के बाद कल खरना का पूजा होगा। इसके बाद सात नवंबर को पहला अर्ध्य और 8 नवंबर को चौथे दिन भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन हो जाएगा।