ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान लखीसराय के खावा गांव निवासी राजकुमार महतो के रूप में हुई है। युवक 11 मई की दोपहर से लापता था और आज उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

bihar
हत्या की आशंका
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर दियारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव निवासी राजकुमार महतो के रूप में की गई है। शव मिलने की खबर से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी यशोदा कुमारी अपने बच्चों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शव को देखते ही पत्नी और अन्य परिजन फफक-फफक कर रोने लगे। यशोदा कुमारी ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई कि उसके पति की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार कल दोपहर तीन बजे से लापता थे और आखिरी बार उन्हें उनके चचेरे भैसुर के साथ देखा गया था।


मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी जांच के जरिए हत्या या आत्महत्या के बीच फर्क स्पष्ट किया जा सके।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जो यह साफ कर सके कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या..


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी ने अपने बयान में कहा कि राजकुमार के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह अपने चचेरे भैसुर के साथ ही रह रहा था। उन्होंने दावा किया कि राजकुमार की हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश हो सकती है और इस मामले में जांच के दौरान उन सभी संबंधों की भी पड़ताल की जानी चाहिए।


गांव में दहशत

इस घटना के बाद कुतलुपुर दियारा और आसपास के गांवों में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। लोग इस बात से दहशत में हैं कि आखिर किस परिस्थिति में युवक की जान गई और क्या यह किसी रंजिश का नतीजा है? पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स, अंतिम लोकेशन और पारिवारिक संबंधों की जांच शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

इम्तियाज खान की रिपोर्ट