ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, NH को कर दिया जाम

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद लोगों को गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही

बिहार: सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, NH को कर दिया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद लोगों को गुस्सा भड़क गया और गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के साफियाबाद ओपी क्षेत्र के NH80 स्थित लाल खां चौक के पास की है।


दरअसल, लाल खां चौक के पास लखीसराय की तरफ से भागलपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय शख्स को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत के चकमान सिंह गांव निवासी मिथलेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सफियासराय-लखीसराय मुख्य पथ को जाम कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही साफियाबाद ओपी, कासिम बाजार थाना, नया रामनगर थाना और जमालपुर थाना कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।