ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार : पुलिस की छापेमारी के बाद दो भाइयों में जमकर मारपीट, 3 महिला समेत 10 घायल

MUNGER : मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांका पंचायत में दो भाइयों के बीच जमकर लड़ाई हुई. घटना में 3 महिला समेत10 लोग बुरी तरह घायल हो गये. दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डं

बिहार : पुलिस की छापेमारी के बाद दो भाइयों में जमकर मारपीट, 3 महिला समेत 10 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांका पंचायत में दो भाइयों के बीच जमकर लड़ाई हुई. घटना में 3 महिला समेत10 लोग बुरी तरह घायल हो गये. दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडे और फरसा से हमला किया. घटना में गोलीबारी की भी बात सामने आई है. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैरानी की बात है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए. पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत करवाया.


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में छापेमारी की. पुलिस की टीम सचिदानंद यादव के दो बेटे अंकित यादव और अमित यादव की तलाश में पहुंची थी. लेकिन पुलिस गलती से सचिदानंद यादव के घर के जगह सुभाष यादव के घर छापेमारी कर बैठी. हालांकि, पुलिस को वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ. इस छापेमारी के बाद दोनों परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों परिवार के लोग आपस में भीड़ गये.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया. सचिदानंद ने बताया कि शराब तस्करी को लेकर पुलिस उनके घर पर छापेमारी करने गई थी. पुलिस की कार्रवाई पर उसके भाई सक हुआ कि सचिदानंद ने पुलिस को सूचना दी थी. जिसके बाद भाई के परिवार ने उसे लाठी- डंडे और फरसा से हमला कर दिया. 


वहीं, घायल काजू यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई और चाचा से विवाद चल रहा था. पुलिस की छापेमारी के बाद उसे मौका मिल गया. जिसके बाद उसके चचेरे भाई ने गोली देने लगा. फिर विवाद बढ़ा और लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर दिया, जिसमे सभी घायल हो गए. घटना में फायरिंग की भी बात की जा रही है. घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से ओर पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है.

टैग्स