ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर.. ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को बेरहमी से कुचला, ग्रामीणों में आक्रोश

MUNGER : असरगंज बाजार में एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जारही इंटर की छात्रा को बेरहमी से कुचला, छात्रा की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआव

मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर.. ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को बेरहमी से कुचला, ग्रामीणों में आक्रोश
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : असरगंज बाजार में एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जारही इंटर की छात्रा को बेरहमी से कुचला, छात्रा की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया. पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला के असरगंज बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे 12 चक्का ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा ब्यूटी कुमारी को बेरहमी से कुचल डाला. जिससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा भागलपुर जिला के बाथ थाना क्षेत्र मनिहारी गांव निवासी बिपिन पासवान की पुत्री है. 


वो साईकल से असरगंज ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि तभी रास्ते में ही असरगंज बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे 12 चक्का ट्रक ने इसे बेरहमी से कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर असरगंज बस स्टैंड के पास सुल्तानगंज-देवघर मार्ग को जाम कर दिया है.


हालांकि पंचायत के मुखिया ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दी है और घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है और आक्रोशित ग्रामीणों को साझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाने का प्रयास कर रही है.

टैग्स