ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

Bihar News: बिहार में यहाँ मॉल के बेसमेंट में लगी आग, लाखों ₹ का नुकसान

Bihar News: मुंगेर के वी-मार्ट मॉल के बेसमेंट में बने सीटी स्कैन सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रेस्टोरेंट भी आया चपेट में, लाखों की मशीनें क्षतिग्रस्त...

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर के कासिमबाजार थाना क्षेत्र में स्थित वी-मार्ट मॉल के बेसमेंट में बने सीटी स्कैन सेंटर और लैब में सोमवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटों और धुएं ने मॉल और इसके ऊपरी हिस्से में बने रेस्टोरेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और लोग घबरा कर सड़क पर भागे।


जानकारी के अनुसार, बेसमेंट में सीटी स्कैन सेंटर और अन्य जांच के लिए कई मशीनें स्थापित थीं। आग लगने से पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मॉल, लैब और ऊपरी हिस्से में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


आगलगी के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सीटी स्कैन सेंटर की लाखों रुपये की मशीनें और उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके थे। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज