ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान 3 सगे भाई-बहन की मौत, शादी में शामिल होने चंद दिन पहले ही आए थे गाँव

Bihar News: मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान तीन भाई-बहन की डूबने के कारण मृत्यु हो गई है। यह परिवार चंद दिन पहले ही दिल्ली से मुंगेर एक शादी में शामिल होने आया था।

Bihar News
गंगा घाट पर ग्रामीणों की भीड़
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहाँ, नहाने के दौरान गंगा जी में अधिक गहरे पानी में जाने के कारण अचानक मां सहित चार बच्चे लगे डूबने। मां और एक बेटी को तो वहां मौजूद स्थानीय नाविकों ने किसी तरह बचाया मगर तीन की मौत डूबने के कारण हो गई। काफी मशक्कत के बाद  तीनों के शव को गोताखोरों ने निकाला बाहर है।


डूबने वाले सभी अपने सगे भाई-बहन थे। जो कि शादी में शामिल होने दिल्ली से मुंगेर आए थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी, दो बेटी और दो बेटे क्रमशः 20 वर्षीय सालू कुमारी, 18 वर्षीय मांडवी कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 12 वर्षीय अमन कुमार के साथ मुंगेर अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक 5 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।


शादी के संपन्न होने के बाद आज वे अपने घर में भाई फोटो यादव के परिवार के साथ मिल गोसाईं पूजन की तैयारी कर रहे थे। उसी क्रम में दोनो भाई के परिवार वाले बरदह गंगा घाट में स्नान के लिए पहुंचे थे, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। जब रेणु देवी अपने चारों बेटे-बेटियों के साथ गंगा स्नान कर रही थी तभी गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण गंगा में स्नान करते-करते आगे निकल गए और सभी अचानक डूबने लगे।


संयोग से गंगा के तट पर खड़े नाविक ने देखा कि कुछ लोग डूब रहे हैं तो नाव पर सवार होकर तुरंत उनके करीब आए और मां रेणु देवी और मंझली बेटी मांडवी कुमारी को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। जबकि अन्य तीन भाई-बहन सालू कुमारी, हर्ष कुमार और अमन कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने ही इलाके में कोहराम मच गया।


स्थानीय गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए। इधर गाँव में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ भी गंगा घाट पर पहुंच गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगभग दो घंटे के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एडीओ सदर ने बताया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा प्रदान कराया जाएगा।


मो. इम्तियाज की रिपोर्ट