ब्रेकिंग
राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मी

Bihar News: मुंगेर में होमगार्ड जवान की मौत, बंदूक फैक्ट्री में थे कार्यरत

Bihar News: मुंगेर के किला परिसर स्थित बंदूक फैक्ट्री में होमगार्ड जवान मोहम्मद जुबैर आलम की छत से उतरते समय पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई।

Bihar News
होमगार्ड जवान मोहम्मद जुबैर आलम
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर जिले के किला परिसर स्थित बंदूक फैक्ट्री में कार्यरत होमगार्ड जवान मोहम्मद जुबैर आलम की छत से उतरते समय सीढ़ी पर पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस किसी को भी इस घटना की जानकारी मिली वह स्तब्ध रह गया।


45 वर्षीय होमगार्ड जवान मोहम्मद जुबैर आलम के साथ यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह छत से उतरते समय सीढ़ी पर पैर फिसलने के बाद हुई। बताया जाता है कि जवान रात में छत पर ही सोए थे। सुबह सीढ़ी से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए और इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मोहम्मद जुबैर आलम की मौत से उनकी पत्नी अफसाना बेगम, पिता अब्दुल जब्बार और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के निवासी थे और पिछले एक साल से बंदूक फैक्ट्री में सुरक्षा प्रहरी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।


मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट