ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : मुंगेर में हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बैंक डकैती का मास्टरमाइंड, कर चुका है करोड़ों की लूट

Bihar News : ये मामला बड़ा ही फ़िल्मी है. लूट कांड के आरोपी के इस तरह से फरार हो जाने से हरियाणा पुलिस की भारी फजीहत हुई है.

Bihar News
मुंगेर आरोपी फरार
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : बिहार के मुंगेर से हैरान करने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है. जहाँ एक बैंक में लूट का आरोपी हरियाणा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. वर्ष 2023 में हरियाणा के अंबाला स्थित कोऑपरेटिव बैंक में करोड़ों की लूट हुई थी. इसके तार बाद में जाकर मुंगेर से जुड़ी. मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं. यहाँ तक कि जमीन के अंदर गड़े सोने भी बरामद कर लिए गए. 


इसी सिलसिले में मुंगेर का यह आरोपी मिथुन बिंद भी गिरफ्तार हुआ था. जिसे रिमांड पर लेकर हाल ही में हरियाणा पुलिस मुंगेर पहुंची थी. लेकिन यह शातिर अब पुलिस को सफलतापूर्वक चकमा देकर फरार हो चुका है. मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित लदौआ मोड़ के पास एक होटल में हरियाणा पुलिस और मिथुन ठहरे हुए थे. जहाँ शौचालय करने के बहाने बिंद वेंटिलेटर से फरार हो गया. घटना रविवार रात की बताई जाती है. 


बताते चलें कि जैसे ही पुलिसवालों को मिथुन के फरार होने का आभास हुआ उनके होश उड़ गए. बाद में जाकर असरगंज थाना पुलिस ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि 2023 में इस आरोपी ने बैंक का लॉकर काट क़र लगभग 8 से 10 करोड़ का सोना गायब किया था. 


इस लूट में इसके कई साथी और भी थे जो गिरफ्तार किए जा चुके हैं. कइयों की तो संपत्ति भी जब्त की गई थी. मिथुन इस लूट कांड में मुख्य अभियुक्त था. जिसके ऊपर ईनाम भी रखा गया था. पकड़ में तो यह आया लेकिन अब फिर से इसके फरार होने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है.